जहानाबाद, अप्रैल 3 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार की युवा इकाई प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ द्वारा मंडल कारा में प्रेरणादायक एवं संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र के सस्वर उच्चारण, गुरु वंदना एवं मातृ वंदना के साथ हुई। गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी के स्वर में गायत्री मंत्र के माध्यम से सभी बंदियों को सस्वर उच्चारण एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया, जिससे पूरे वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। कार्यक्रम में युवा प्रकोष्ठ के वक्ताओं ने जीवन जीने की कला, गायत्री मंत्र जप के लाभ तथा अपने विचारों एवं व्यवहार को नियंत्रित करने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि सकारात्मक सोच और आत्मानुशासन से जीवन में बड़े परिवर्तन संभव हैं। बंदियों को संबो...