गाजीपुर, फरवरी 16 -- गाजीपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के एआरपी के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने कार्यशाला का शुभारंभ किया। सीडीओ संतोष कुमार वैश्य ने एआरपी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विद्यालयों में सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण विकसित करने के लिए कार्य करें। एआरपी द्वारा प्रतिमाह किये जाने वाले 30 विद्यालयों का भ्रमण करने को अधिक प्रभावी बनाना है। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि वर्तमान में एआरपी के 19 पद रिक्त है। उन्होंने एआरपी से अपेक्षा की कि कि वे अपने विद्यालय का भ्रमण कर हर व्यवस्थाओं को सुदृण करें। इस दौरान एसआरजी सदस्य रितेश सिंह, अभिषेक सिंह, प्रीति सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.