सकारात्मक शक्ति का संचार करता है सुन्दरकाण्ड का पाठ: आचार्य
सिमडेगा, अगस्त 11 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। आचार्य पद्मराज ज्योतिष गुरुकुल, टुकुपानी के पवित्र सभागार में मंगलवार को पावन श्रावण माह के द्वितीय मंगलवार के अवसर पर सुंदरकाण्ड के विशेष सामूहिक पाठ एवं सत्संग का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विभिन्न मंगल मंत्रों के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। आचार्य जी द्वारा णमोकार महामंत्र, गायत्री महामंत्र एवं लोगस्स सूत्र आदि के पाठ से मंगलाचरण किया गया। इसके पश्चात भगवान श्रीराम एवं हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक वातावरण प्रदान किया गया। मौके पर आचार्य पद्मराज स्वामी जी महाराज ने भगवान श्रीराम के चरित्र तथा सुंदरकाण्ड के आध्यात्मिक एवं जीवनोपयोगी महत्व पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- Moradabad News: हनुमान जी देते भक्ति,शक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.