हमीरपुर, मार्च 8 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय माउंट आबू राजस्थान से आए बीके भगवान भाई ने कहा कि सकारात्मक विचार मनुष्य को स्वस्थ, सुखी और सफल जीवन की ओर ले जाते हैं। ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र में स्वस्थ और सुखी जीवन हेतु सकारात्मक विचार विषय पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच से तनाव और चिंता कम होती है तथा मानसिक शांति प्राप्त होती है। इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और व्यक्ति हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम बनता है। सकारात्मकता व्यक्ति को असफलताओं से उबरने और चुनौतियों को अवसर में बदलने की शक्ति देती है। भगवान भाई ने बताया कि सकारात्मक मानसिकता से जीवन की अच्छी बातों की सराहना करने की भावना विकसित होती है। इससे मनोबल मजबूत होता है और हृदय रोग व मधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.