कोडरमा, जनवरी 10 -- चंदवारा निज प्रतिनिधि। सैनिक स्कूल मजदूर संघर्ष समिति का अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना के मद्देनजर शुक्रवार की देर रात केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, बरही विधायक मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में सैनिक स्कूल प्रबंधन व मजदूरों की बैठक कोडरमा सर्किट हाउस में हुई। बैठक में केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने मजदूरों की बातों को सुना व इस पर उचित कार्रवाई और समाधान का भरोसा दिया। इसके बाद शनिवार को पुन: एक अलग बैठक हुई, जिसमें बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव व बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला उपस्थित हुए। मजदूर नेता अरविंद यादव ने बताया कि सभी बैठक सकारात्मक रही। अभी धरना जारी है। रविवार को एक बैठक और होगी, जिसमें संवेदक से वार्ता कर निकाले गये गये सभी मजदूरों को रखने के बाद हीं धरना समाप्ति की घोषणा ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.