रामगढ़, मई 2 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत हेसला पंचायत के ग्रामीणों ने भूमि अधिग्रहण, आजीविका और पुनर्वास से जुड़ी समस्याओं को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण शांतिपूर्ण एवं अहिंसक तरीके से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से भूमि अधिग्रहण, आजीविका के संकट और पुनर्वास से संबंधित गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका। उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संवैधानिक अधिकारों, विशेषकर जीवन और आजीविका के अधिकार से जुड़ा है, जो वर्तमान परिस्थितियों में प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.