रिषिकेष, मार्च 15 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पंच परिवर्तन अभियान के तहत पंच परिवर्तन विषय पर ग्राम गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के बच्चों, महिलाओं और युवाओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग होने को जागरूक किया गया। रविवार को रामझूला स्थित दर्शन महाविद्यालय में जयदेव प्रसाद उमा दत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चौदहबीघा में आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप रावत ने समाज के बीच स्व का बोध, कुटुम्ब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, सामाजिक समरसता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे पंच परिवर्तन विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सभी से इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। दर्शन महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य सुशील नौटियाल ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लान...