फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 12 -- फर्रुखाबाद। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत शहर की नखास पुलिस चौकी पर जागरूकता चौपाल आयोंजित की गयी। इसमें महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा अधिकारों तथा अपराध निरोध के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला में पुलिस की टीम ने महिला सुरक्षा कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, पाक्सो एक्ट, साइबर क्राइम आदि से जुड़े प्राविधानों सहित विभिन्न कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। इसके साथ ही साथ हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग और महत्व समझाया गया। कार्यक्रम का विशेष बिंदु उन व्यक्तियों को जागरूक करना था जो किसी न किसी रूप में अपराध की प्रवृत्ति या गलत गतिविधियों में संलिप्त पाये जाते रहे। सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय द्वारा उन्हें जागरूक करते हुए बताया गया कि अपराध न केवल समाज को प्रभावित करता है बल्कि उनके व्यक्तिगत भविष्य और परिवार की सामाजिक प्रत...