मेरठ, जून 19 -- पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के तत्वावधान व अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में पतंजलि योग समिति द्वारा श्री दादावाड़ी जैन मंदिर में तीन दिवसीय निशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर के प्रथम दिवस में बड़ी संख्या में साधकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया। मुख्य योग प्रशिक्षक शिवकरण ने साधकों को भुजंगासन, ताड़ासन, गोमुखासन, एकपाद उत्तानपादासन, वृक्षासन, सूक्ष्म अभ्यास, भस्त्रिका, नाड़ी शोधन, भ्रामरी प्राणायाम, सुप्त ताड़ासन, शीतली प्राणायाम, शीतकारी, चंद्रभेदी प्राणायाम आदि के अभ्यास कराए गए। कार्यक्रम में योग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि मानसिक शांति, आत्मबल एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। यह भी पढ़ें- मंडूकासन करने से शुगर की बीमारी...