अररिया, अप्रैल 28 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। ओम शांति केन्द्र, फारबिसगंज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नेपाल की मुख्य निर्देशिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी राज दादी जी एवं सह निर्देशिका बीके किरण दीदी जी के सम्मान में ईश्वरीय स्नेह मिलन सह आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपने संबोधन में राज दादी जी ने कहा कि सकारात्मक चिंतन, पवित्रता और राजयोग के अभ्यास से ही समाज एवं विश्व का कल्याण संभव है। उन्होंने सहयोग और सद्भाव की भावना को जीवन में अपनाने पर बल देते हुए कहा कि परमात्मा की याद में किया गया कार्य ही मनुष्य को विकारों से मुक्त करता है। वहीं, किरण दीदी जी ने कहा कि जीवन में शिव बाबा और ब्रह्मा बाबा की शिक्षाओं के अनुरूप आचरण करना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- अररिया : सकारात्मक चिंतन और सद्भाव से ही विश्व कल्याण संभ...