सकारात्मक ऊर्जा वाली युवा शक्ति हमेशा सत्य, सनातन के साथ : योगी
गोरखपुर, अप्रैल 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा द्वारा रविवार को गोरखपुर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश और प्रदेश में युवा शक्ति सकारात्मक ऊर्जा के साथ सत्य और सनातन के साथ रही है। युवा सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे तभी प्रदेश में तेज रफ्तार से विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। सिंघड़िया क्षेत्र के एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में सर्वाधिक युवा शक्ति उत्तर प्रदेश में है। प्रदेश की 56 से 60 फीसदी आबादी युवा है। 18 वर्ष की उम्र पूरी कर पहली बार वोटिंग का अधिकार पाने वालों को यूपी में 2017 से पूर्व की स्थितियों की जानकारी रखनी होगी। युवा यूपी की अराजकता का सच नहीं जानते हैं। वर्ष 2017 से पहले भ्रष्टाचार और गुंडाराज था, माफियाओं की समानान्तर सरकार थी। टैक्सी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.