सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करते है खेल-ई प्रभाकर राव
सोनभद्र, अगस्त 30 -- अनपरा,संवाददाता। हॉकी के महान खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में एनटीपीसी सिंगरौली में राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे टाउनशिप स्थित अंबेडकर भवन में हुआ। ई. प्रभाकरा राव, परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी सिंगरौली एवं सी.एच. किशोर कुमार, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने शपथ दिलाई।श्री राव ने कहा,कि खेल एवं शारीरिक गतिविधियां न केवल स्वस्थ रखती हैं, बल्कि कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा, बेहतर समन्वय और उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी बढ़ावा देती हैं। अंबेडकर भवन से प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें कर्मचारियों, अधिकारियों एवं परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: लोहरदगा में तीन दिवसीय खेल उत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.