मऊ, मार्च 29 -- मधुबन ,हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के डुमरी मर्यादपुर स्थित पीजी कॉलेज में शनिवार को दो दिवसीय सेमिनार का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा और जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवा सकारात्मक ऊर्जा के साथ राष्ट्र निर्माण करें। पूर्व मुख्य सचिव ने छात्रों को सम्मानित भी किया। सेमिनार को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने विद्यार्थियों को हीन भावना से दूर रहकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में अपार ऊर्जा है और यही युवा आने वाले भारत का भविष्य हैं। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने छात्रों से अपनी प्रतिभा को पहचानने और उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.