सोनभद्र, जुलाई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वन ट्रिलियन डॉलर (ओटीडी) सेल की समीक्षा की गई। इस दौरान सकल जिला घरेलू उत्पाद में 12.10 प्रशित की वृद्धि दर्ज की गई। डीएम ने विकास सूचकांकों में सुधार करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी विभागों को लक्ष्यपूर्ति एवं आर्थिक गतिविधियों में तेजी जाने का निर्देश दिया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जनपद का सकल जिला घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 46,929 करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष 2023-24 की तुलना में 5,084 करोड़ रुपये अधिक है। इस प्रकार जनपद ने 12.10 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। जनपद की प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में 1.55 प्रतिशत की सहभागिता तथा प्रति व्यक्ति आय 1,69,563 रुपये दर्ज की गई, जो प्रदेश की औसत प्रत...