सकला में प्रतिभा की तलाश, 500 छात्र-छात्राओं ने दी परीक्षा
सासाराम, सितम्बर 12 -- बिक्रमगंज, हिटी। काराकाट प्रखंड के सकला में शनिवार को सकल कल्याण फाउंडेशन की ओर से प्रतिभा खोज परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में कक्षा आठवीं, नौवीं और दसवीं के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों की पढ़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कई ऐसे प्रतिभाशाली विद्यार्थी हैं, जो आर्थिक तंगी और संसाधनों के अभाव में आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते। ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें शैक्षणिक व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। चयनित मेधावी बच्चों की पढ़ाई से जुड़े आवश्यक खर्च को फाउंडेशन के माध्यम से वहन करने का प्रयास किया जाएगा। प्रतिभा खोज परीक्षा के आयोजन में सौरभ नंदन, रजनीश कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.