चंदौली, मार्च 31 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम में उतार चढ़ाव के चलते लोग तेजी से बीमार हो रहे हैं। कभी चिलचिलाती धूप तो कभी बादल छाने और बारिश से सर्दी खांसी और डायरिया के बीमार मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। सकलडीहा सीएचसी पर मंगलवार को अचानक मरीजों की संख्या बढ़ने से चिकित्सक परेशान रहे। इस दौरान चिकित्सकों ने उपचार के साथ आवश्यक सावधानियों पर मरीजों को जागरूक किया।सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय यादव ने बताया कि इन दिनों तेज से बुखार के साथ टाइफाइड, मलेरिया, डेंगू जैसी समस्या हो रही है। इसके लिये विशेष रूप से साफ-सफाई का ध्यान दे। कूलर की साफ सफाई कराएं। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक डॉ. बीके प्रसाद ने बताया कि दोपहर में निकलने से पहले सावधानियों पर विशेष ध्यान दे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...