चंदौली, मार्च 1 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के प्रयास से विधान सभा की तीन सड़कों का कायाकल्प होगा। याचिका समिति की बैठक में हुई चर्चा और विधायक के लगातार प्रयास से 13.73 करोड़ से मार्ग मरम्मत का काम होगा। विधान सभा सकलडीहा के चहनियां क्षेत्र में मुहम्मदपुर से सरौली, सकलडीहा के ताजपुर और डैना मार्ग की हालत अत्यंत ही दयनीय है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने विधायक से किया था। इस क्रम में बीते 25 फरवरी को आयोजित याचिका समिति (लोक निर्माण विभाग) की महत्वपूर्ण बैठक में विधायक के प्रयास से प्रसाशनिक स्वीकृति मिली। जिसमें कुल 6.4 किलोमीटर सड़क का मरम्मत होगा। विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को आवागमन में सुविधा मिलेगी। वही व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले...