चंदौली, जनवरी 15 -- सकलडीहा। सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान जल निगम की पाइप बीते बीस दिन से लीकेज है। जिसके कारण सकलडीहा कस्बा सहित आसपास के कई गावों की पेयजल आपूर्ति बाधित है। जल निगम के एसडीओ और जेई के बताने के बाद भी कार्यदायी संस्था के ठेकेदार मरम्मत के नाम पर कोरमपूर्ति कर रहे है। पेयजल की समस्या को लेकर कस्बा में हाहाकार मचा हुआ है। मकरसंक्राति से पूर्व पेयजल आपूर्ति शुरू कराये जाने की ग्रामीणों ने मांग उठाया है।व्यापारियों ने आरोप लगाया कि बीते बीस दिनों से नागेपुर स्थित काली मंदिर के पास जल निगम की पाइप क्षतिग्रस्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.