चंदौली, अप्रैल 6 -- सकलडीहा। सकलडीहा में हाइवे निर्माण के दौरान सघन तिराहे पर स्थित पुलिस बूथ को कार्यदायी संस्था की ओर से जेसीबी लगाकर तोड़कर गिरा दिया गया। तीन साल बीतने को है। इसके बाद भी सकलडीहा में पुलिस बूथ बनवाने को लेकर न तो कोतवाली पुलिस जागरूक है न तो कार्यदायी संस्था। पुलिस बूथ नहीं होने से हाइवे पर आने जाने वालों को समस्या के लिये इधर उधर भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने नवागत पुलिस अधीक्षक से सकलडीहा में पुलिस बूथ बनवाने की मांग किया है। जबकि कार्यदायी संस्था की ओर से पुलिस बूथ बनवाने का आश्वासन दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.