चंदौली, जनवरी 9 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में हाइवे सड़क निर्माण अंतिम दौर में चल रहा है। सड़क निर्माण के कारण बीते तीन दिनों से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर सुबह से लेकर शाम तक जाम की स्थिति से कोतवाली पुलिस का पसीने छूट रहे है। वनवे मार्ग होने के कारण अलीनगर तिराहा से लेकर सकलडीहा चंदौली चहनिया मार्ग पर वाहनों की लम्बी कतार लग जा रही है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि कस्बा में जाने वाली मार्ग बंद होने से समस्या हो रही है। इस मौके पर कोतवाल दिलीप श्रीवास्तव, कस्बा प्रभारी वरूणेन्द्र राय, गुड़िया यादव, दिनेश यादव, विजय शंकर चौहान, राजेन्द्र सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.