चंदौली, दिसम्बर 9 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक मुख्यालय का सदर गांव सभा सकलडीहा होने के बाद भी सकलडीहा कस्बा में जगह जगह कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। सुबह शाम एसडीएम तहसीलदार बीडीओ और एडीओ पंचायत के कार्यालय में बैठने के बाद भी समस्या को लेकर अधिकारी अनजान बने हुए है। कई बार शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनपने लगा है। ग्रामीणों ने सोनकर बस्ती,राजभर बस्ती और यादव बस्ती में साफ सफाई अभियान चलाये जाने की मांग किया है। सकलडीहा कस्बा तहसील और ब्लॉक मुख्यालय का सदर ग्राम सभा है। यहां पर विभिन्न शिक्षण संस्थान के साथ सरकारी कार्यालय कोतवाली सहित देवस्थली है। इसके बाद भी ग्राम सभा की ओर से साफ सफाई को लेकर कोरमपूर्ति किया जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम सभा की ओर से पूर्व में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.