चंदौली, मई 18 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा में दो परिवारों के बीच बीते कई साल से भूमि विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह भी मारपीट और विवाद का वीडियो वायरल हो रहा है। इसके आधार पर सकलडीहा पुलिस ने दोनों पक्ष से चार लोगों को पाबंद किया है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सकलडीहा कस्बा में जमीन की विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों के बीच आये दिन सड़क पर विवाद हो रहा है। यहां तक कि पुलिस के सामने गाली गलौज मारपीट और आरोप प्रत्यारोप लगाते है। आरोप है कि कोतवाली पुलिस शांति व्यवस्था को लेकर सिर्फ कोरमपूर्ति कर रही है। कस्बा के व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से सख्ती के साथ विवाद का समापन कराए जाने की मांग किया है। इस बाबत कोतवाल भूपेन्द्र निषाद ने बताया कि मारपीट के मामले में चार लोगों को पाबंद किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्त...