चंदौली, मई 19 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा की प्राचीन सरोवर के चारों ओर घाट बनाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। इससे आने वाले समय में महिलाओं को डाला छठ महापर्व सहित अन्य त्योहारों पर काफी सहूलियत होगी। इसके साथ ही मूर्ति विसर्जन में आसानी होगी। सकलडीहा सरोवर के घाटों का पूर्व में मुख्यमंत्री पयर्टन योजना के तहत पच्चास लाख की लागत से एक तरफ घाट और सुंदरीकरण के साथ पाथवे बनवाया गया था। कुछ काम बाकी रह गया था इससे महिलाओं को धार्मिक पर्व पर काफी समस्या होती थी। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह के पहल पर बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने घाट निर्माण को लेकर पहल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पेवर ब्लॉक पथ का उद्घाटन यह भी पढ़ें- सिंचाई विभाग 2.51 करोड़ से छठ पूजा घाट का निर्माण करेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...