चंदौली, जुलाई 31 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद सकलडीहा पीजी कॉलेज में 31 जुलाई से प्रेमचंद जयंती के अवसर पर प्रेमचंद के सपनों का भारत विषयक दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम चंदौली के हिंदी विभाग, पुस्तकालय एवं 'अपनी माटी' संस्थान, चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। संगोष्ठी के संरक्षक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी तथा सह-संरक्षक क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, वाराणसी एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ज्ञान प्रकाश वर्मा हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र 31 जुलाई को सुब 11 बजे प्रारम्भ होगा। कालेज के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने बताया कि संगोष्ठी का उद्देश्य प्रेमचंद के साहित्य में निहित भारतीय समाज, ग्रामीण जीवन,...