चंदौली, फरवरी 12 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की ओर से राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (एनएएसी) की मूल्यांकन में सकलडीहा स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय को 'बी' ग्रेड मिला है। कालेज को बी ग्रेड मिलने पर बुधवार को काशी विद्यापीठ के कुलपति ने प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है। यह उपलब्धि महाविद्यालय के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और प्रेरणादायक है। कालेज के प्राचार्य ने इस उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए कहा कि यह सफलता महाविद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और गुणवत्ता आधारित शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.