चंदौली, मार्च 31 -- सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कॉलेज, सकलडीहा के समाजशास्त्र विभाग के शोध छात्र सर्वेश कुमार का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा यूपीपीसीएस आयोजित परीक्षा में वाणिज्यकर विभाग में 54वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर हुआ है। इस उपलब्धि से पूरे महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। अकबरपुर के जलालपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक जियालाल वर्मा के बेटे है। समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष एवं शोध निर्देशक प्रोफेसर दयाशंकर सिंह यादव ने सर्वेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि वे प्रारंभ से ही मेधावी एवं परिश्रमी छात्र रहे हैं। उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे संस्थान के लिए गौरव का क्षण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.