सकलडीहा तिराहा पर कूड़े करकट का अंबार
चंदौली, अप्रैल 20 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर बीते कई दिनों से कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। जिसे लेकर काली पूजा सेवा समिति के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश है। ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार सिंह ने बीडीओ और एडीओ से सफाई कर्मी नियुक्त कर सफाई व्यवस्था ठीक कराने को कहा है।आगामी 21 अप्रैल को नागेपुर स्थित काली माता मंदिर से कलश यात्रा का आयोजन होना है। कलश यात्रा पूरे कस्बा में भ्रमण करेंगी, लेकिन बीते कई दिनों से सकलडीहा अलीनगर तिराहे पर सफाई कर्मी के अभाव में कूड़ा करकट का अंबार लगा हुआ है। जबकि नागेपुर में तहसील मुख्यालय सहित डायट, सरकारी विद्यालय सहित कई अन्य सरकारी कार्यालय होने के बाद भी पंचायत विभाग की ओर से कोई सफाई कर्मी नियुक्त नहीं किया जा रहा है। जबकि पूर्व में कई बार पंचायत विभाग की ओर से सकलडीहा, नागेपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.