चंदौली, फरवरी 19 -- पीडीडीयू नगर/सकलडीहा, हिटी। कंदवा थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव में बीते शनिवार को शटडाउन लेने में हुई लापरवाही से लाइनमैन की मौत के मामले में बुधवार को प्रबंध निदेशक ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सकलडीहा डिवीजन के एक्सईएन, अमड़ा उपकेंद्र के एसडीओ को निलंबित कर दिया। वहीं लाइनमैन को हटा दिया गया है। जबकि हादसे के बाद ही उसी दिन जेई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। कंदवा थाना क्षेत्र के अरंगी गांव निवासी 24 वर्षीय सरदुम संविदा कर्मचारी के रूप में अमड़ा विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत था। बीते शनिवार को दोपहर बाद अदसड़ गांव के पास हाईटेंशन तार टूट गया था। इसको जोड़ने के लिए अमड़ा उपकेंद्र से शट डाउन लिया जाना था। लेकिन उपकेंद्र से चिरइगांव फीडर की लाइन बंद करने के बजाए वीरा सराय पंप कैनाल की लाइन बंद कर दी गई और ल...