चंदौली, जून 11 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा क्षेत्र में मंगलवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे आंधी पानी के कारण सकलडीहा डिविजन में हाईटेंशन और एलटी लाइन के करीब सौ खंभे और नौ ट्रांसफॉर्मर गिर गए थे। गुरुवार को तीसरे दिन भी सुबह से बिजली कर्मी अवर अभियंता और एसडीओ सियाराम यादव के नेतृत्व में बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर को ठीक करने में जुटे रहे। अभी भी दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। तहसील फीडर और सकलडीहा कस्बा को ग्रामीण फीडर से जोड़कर चलाया जा रहा है।बीते दिनों आंधी पानी के कारण सकलडीहा, चहनियां और धानापुर क्षेत्र के दुदौली, धरहरा, सलेमपुर, गोहदा, महगांव, पपौरा, मनिहरा, वंशीपुर, अमिलाई, सेवखर खुर्द, ओरवा, कांधी, अमावल, बर्थरा खुर्द, ईटवा, मथेला, सर्वानंदपुर आदि दर्जनों गांव से होकर जाने वाली हाईटेंशन 33 हजार और...