चंदौली, मई 17 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा के 35 वर्षीय मुख्तार हाशमी और मैढ़ गांव के शाहिद हाशमी की बीते शनिवार की रात भदोही जिले के आदर्श नगर कोतवाली क्षेत्र के भट्टपुरवा गांव के समीप डंपर की चपेट में आकर मौत हो गई। दोनों युवक लूना पर सवार होकर शादी का निमंत्रण कार्ड देने रिस्तेदारी में गए थे। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन घटना स्थल के लिए रवाना हो गए। सकलडीहा कस्बा के मोहम्मद शहाबुद्दीन हाशमी के तीन पुत्र हैं। मुख्तार हाशमी, इमरान और अनीश हाशमी। मुख्तार की शादी धरौली चौकी के मैढ़ी गांव में फिरोज के बेटी रानी से हुआ है। दो पुत्र आफताब और मेहताब है। फिरोज की बेटा राजू की शादी आगामी 7 जून को होना है। शनिवार को मुख्तार हाशमी अपनी लूना बाइक से मैढी ससुराल पहुंचा था। वहां से अपने रिश्तेदार शाहिद के साथ भदोही जनपद के गोपीगंज के पास क...