सकलडीहा के आधा दर्जन गांवों में अब भी ठप है आपूर्ति
चंदौली, जून 14 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में बीते मंगलवार की देर रात करीब साढ़े दस बजे आई आंधी पानी के कारण खंभे और तार टूट गए थे। जिसके चलते सकलडीहा डिविजन के आधा दर्जन गांवों में शनिवार को भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। जिससे गांवों में अंधेरा छाया हुआ है। इंटवर्टर भी जवाब दे गया है। बिजली नहीं होने से पानी का संकट भी गहरा गया है। इससे लोगों में आक्रोश है। बीते दिनों आई आंधी से हाईटेंशन और एलटी लाइन की 110 बिजली के पोल और आधा दर्जन से अधिक 25 और 63 केवीए की ट्रांसफार्मर गिर गऐ थे। शुक्रवार को देर शाम तक तहसील उपकेन्द्र से जुड़े सभी गांवों की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी के दौरान क्षतिग्रस्त हुआ 11 हजार केवीए तार, आपूर्ति बाधित वही करीब आधा दर्जन गांवों में अब भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। ग्रामीण उपके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.