बिहारशरीफ, अप्रैल 26 -- दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच 20 पर हुआ हादसा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपनगर थाना क्षेत्र के एनएच 20, बिहारशरीफ-नवादा मार्ग पर सकरौल गांव के पास शनिवार की रात अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। इनमें से एक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए सदर अस्पताल में रखा है। पहली घटना में सड़क पार कर रहे आदमी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। किसी की नजर उसपर नहीं पड़ी। इस दौरान रास्ते से गुजरने वाले कई अन्य वाहनों ने भी उसे कुचल दिया। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने किसी तरह शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। दूसरी घटना में भी इसी तरह शनिवार की सुबह सड़क पार करने के दौरान एक मजदूर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जख्मी सकरौल गांव ...