सकरी- हरनगर रेलखंड पर आज दो पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेगी
मधुबनी, अगस्त 8 -- मधुबनी। समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत सकरी जंक्शन- हरनगर रेलखंड पर आधारभूत संरचना कार्य के अंतर्गत लगभग 1400 स्लीपरों की अनलोडिंग के लिए 09 अगस्त को प्रात: 07:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक (करीब 08 घंटे) का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस अवधि में कार्य को सुरक्षित एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए वन ट्रेन ओनली सिस्टम लागू रहेगा। इस दौरान गाड़ी संख्या 75291 दरभंगा- हरनगर पैसेंजर निरस्त रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 75294 हरनगर- दरभंगा पैसेंजर ट्रेन निरस्त रहेगी। यह भी पढ़ें- Samastipur News: आठ घंटे का ट्रैफिक ब्लाक, 9 को एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन निरस्त यह भी पढ़ें- सकरी-हरनगर रेलखंड पर ट्रैफिक ब्लॉक कल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.