मधुबनी, अगस्त 27 -- मधुबनी। सकरी एवं लोहट चीनी मिल के कर्मचारियों के बकाए वेतन, पेंशन और भविष्य निधि के भुगतान को लेकर हिन्द मजदूर सभा बिहार के महामंत्री अघनू यादव ने अधिकारियों से वार्ता हुई। इसकी जानकारी देते हुए महामंत्री ने बताया कि पटना में अपर आयुक्त भविष्य निधि के कार्यालय में हुई वार्ता में मिल कर्मियों की वर्षों से लंबित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बंद चीनी मिलों के कर्मचारियों के बकाए भुगतान के लिए राशि संबंधित जिलाधिकारियों के कोष में उपलब्ध करायी थी, लेकिन अब तक सकरी और लोहट मिल कर्मियों को भुगतान नहीं हो सका है। अपर भविष्य निधि आयुक्त ने मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय भविष्य निधि अधिकारी से फोन पर बात कर शीघ्र पेंशन भुगतान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद मुजफ्फरपुर स्थित क्षेत्री...