पटना, जून 8 -- सर्वोदय किसान मजदूर सभा बिहार के महामंत्री अघनू यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सकरी और लोहट चीनी मिल कर्मियों के बकाया वेतन-पेंशन और भविष्य निधि की राशि के भुगतान की मांग की है। साथ ही, सकरी और रैयाम में पांच हजार टन क्षमता का आधुनिक मिल स्थापित करने का अनुरोध किया। सोमवार को जारी पत्र में अद्यनू यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार ने 2015-16 को कट ऑफ डेट मानकर चीनी मिल कर्मियों के बकाए भुगतान के लिए 162 करोड़ रुपये मंजूर किए गए। लौरिया और सुगौली चीनी मिलों को भी चालू किया गया। उन्होंने कहा कि 25 नवंबर 2025 को राज्य कैबिनेट के सकरी और रैयाम चीनी मिल को शुरू करने के फैसले से लोगों में उत्साह है। चुनाव के दौरान 24 नई चीनी मिल लगाने की घोषणा हुई थी। लोगों को अब दोनों मिलों के चालू होने का इंतजार है।

हिंदी हिन...