मधुबनी, जनवरी 23 -- पंडौल। सकरी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 किलोग्राम गांजा के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुपौल जिला के सातनपट्टी निवासी विजय कुमार और विकास कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर पोखराज मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार की सुबह सकरी जंक्शन पर ड्यूटी पर तैनात प्रधान आरक्षी दिनेश प्रसाद ने शक के आधार पर दो युवकों को रोका। पूछताछ और तलाशी के दौरान दोनों के बैग से 12 किलो गांजा बरामद किया गया। इस कार्रवाई में एसआई अरविंद कुमार, एएसआई अमित कुमार तथा समस्तीपुर सीबीआई के आकाश रंजन कुमार की सराहनीय भूमिका रही। सूचना मिलते ही एएससी राजेश कुमार सिंह सकरी स्टेशन पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल की। इसके बाद दोनों आरोपियों को अपने कब्जे में लेकर आगे क...