मधुबनी, अप्रैल 30 -- पंडौल,एक संवाददाता। पूर्व मध्य रेल/समस्तीपुर के सुरक्षा संगठन के तत्वावधान में चंदन युवा संस्था, ग्राम डीह बसढिया के कलाकारों द्वारा गुरुवार को सकरी जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों और यात्रियों को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर किया जागरूककार्यक्रम का उद्देश्य नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने रेल परिचालन को सुरक्षित बनाए रखने से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों को सरल ढंग से प्रस्तुत किया। इसमें सड़क वाहन चालकों एवं आम लोगों को समपार फाटक पार करने से पहले सावधानी बरतने, प्लेटफॉर्म पर नशाखुरानी से बचने, चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से परहेज करने और फुटओवर ब्रिज का उपयोग करने का संदेश दिया गया। कलाकारों ने यह भी दिखाया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.