सकरी में प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार
मधुबनी, अप्रैल 28 -- पंडौल। सकरी बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास पुलिस ने छापेमारी कर प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है। यह कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश पर अंचल पदाधिकारी व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई। जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम दोपहर मौके पर पहुंची, जहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा थी। तलाशी के दौरान मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने अपना नाम महबूब आलम निवासी सकरी सीबोतर टोला बताया। उसके पास से एक मोबाइल बरामद हुआ। मोबाइल की जांच में प्रतिबंधित कफ सिरप के खरीद-बिक्री से संबंधित जानकारी मिली। इसके बाद जब परिसर की तलाशी ली गई तो कमरे से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सिरप बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार कुल 2350 बोतल लगभग 235 लीटर प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किया गया। बरामद सिरप एनडीपीएस एक्ट के तहत नियंत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.