मधुबनी, जनवरी 9 -- पंडौल,एक संवाददाता। सकरी-जयनगर रेलखंड पर सकरी थाना क्षेत्र के धनकी नवादा रेलवे गुमती के बीच शुक्रवार की सुबह एक महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद किया हुआ। मृत महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है,जिसमें महिला ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। सुबह करीब सात बजे स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव देखा, जिसके बाद इसकी सूचना सकरी थाना को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच के क्रम में महिला की पहचान दरभंगा जिले के मनीगाछी थाना क्षेत्र के चनौर गांव निवासी कालीकान्त राय की पत्नी किरण देवी के रूप में की गई। मृतका के ससुर नथुनी राय के अनुसार किरण देवी मानसिक रूप से बीमार थी और गुरुवार सुबह से ही घर से ला...