जहानाबाद, जून 5 -- अरवल, निज संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के पटना औरंगाबाद मुख्य मार्ग पर सकरी के समीप शुक्रवार को ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आम लोगों की सूचना पर 112 की पुलिस टीम ने ड्राईवर को सदर अस्पताल लाया जहां पर हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे उच्च इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। पटना में इलाज के दौरान ट्रक चालक की मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों के द्वारा दिया गया है। ट्रक चालक का नाम मिथिलेश कुमार है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक का शव को पोस्टमार्टम पटना में ही कराया गया है। यह भी पढ़ें- शव की हुई पहचान,ट्रक चालक के विरूद्ध केस उसके बाद परिजन को सौंप दिया गया है पटना पुलिस के द्वारा परिजन के बयान भेजा जाएगा। उस बयान के आधार पर यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे क...