भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल ने साहिबगंज-बड़हरवा रेलखंड में सकरीगली एवं महाराजपुर स्टेशनों के बीच प्रभावित डाउन लाइन पर पुनर्बहाली कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनें सामान्य रूप से आवाजाही कर रही हैं। बुधवार से लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन भी पूरी से बहाल हो जाएगा। पुनर्बहाल डाउन लाइन मंगलवार को पहली ट्रेन संख्या 03428 साहिबगंज-हावड़ा पैसेंजर स्पेशल गुजरी, जिसका ठहराव सभी स्टेशनों पर है। गंगा के जलस्तर पर रेलवे की टीम 24 घंटे नजर रख रही है। अभी रेलवे की तकनीकी टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है।रद्द, डायवर्ट ट्रेनों का परिचालन बहालमंगलवार से जिन ट्रेनों का परिचालन बहाल हुआ उनमें 63406 साहिबगंज-रामपुरहाट मेमू, 63073 रामपुरहाट-साहिबगंज मेमू, 53487 तीनपहाड़-राजमहल पैसेंजर, 53411 ...