मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सकरा स्टेशन के आसपास पुलिस को 14 अलग-अलग माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के कार्यालय संचालित मिले, जबकि जिला प्रशासन से सकरा प्रखंड क्षेत्र में कुल सात माइक्रो फाइनेंस कंपनी ही निबंधित है। अब अवैध रूप से संचालित माइक्रो फाइनेंस कंपनियों पर कार्रवाई के लिए गेंद जिला प्रशासन के पाले में पहुंच गई है। 14 कंपनियों में कौन वैद्य और कौन अवैध यह वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग) विकास कुमार स्पष्ट करेंगे। वरीय उपसमाहर्ता ने बताया कि सकरा में पुलिस और बीडीओ के स्तर से की गई जांच की रिपोर्ट कोषांग को प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में अवैध फाइनेंस कंपनियों पर कार्रवाई की जाएगी। सकरा के नवपुर मिश्रौलिया गांव में सामूहिक आत्महत्या के बाद अमरनाथ राम के घर से उसकी पत्नी दीपा देवी के नाम पर भारत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.