मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरौनी-मुजफ्फरपुर हाइवे पर बिशनपुर बघनगरी गांव के भुट्टा चौक के पास शुक्रवार की रात शराब लोड ट्रक ने सामने से आ रहे ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने शराब के कई कार्टन लूट ले गए। इस बीच काफी देर चालक केबिन में फंसा रहा। सूचना पर पहुंचीं प्रशिक्षु डीएसपी शिवानी श्रेष्ठा, सकरा पुलिस इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, अपर थानेदार रविकांत कुमार ने पहुंचकर शराब लेकर भाग रहे ग्रामीणों को खदेड़ा। वहीं, ट्रक के केबिन में फंसे चालक को निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रशिक्षु डीएसपी सह सकरा थानेदार शिवानी श्रेष्ठा ने बताया कि मुजफ्फरपुर की तरफ से आ रहे ट्रक में भारी मात्रा में शरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.