सकरा में शराब लदे कंटेनर के साथ एक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 1 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता बिशनपुर बघनगरी गांव के भुट्टा चौक के पास मंगलवार की रात सकरा पुलिस ने कंटेनर ट्रक पर लदी शराब की खेप पकड़ी है। मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। कंटेनर पर ढाई सौ कार्टन से अधिक शराब होने की संभावना है। पुलिस कंटेनर को थाने ले आई है। सकरा थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर भुट्टा चौक के पास से शराब लदे कंटेनर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। शराब की गिनती की प्रक्रिया की तैयारी की जा रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.