सकरा में वज्रपात से तीन मवेशियों की मौत
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 6 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता प्रखंड के हसनपुर बंगाही के चौर में रविवार को वज्रपात की चपेट में आकर तीन मवेशियों की मौत हो गई। वज्रपात के दौरान पशुपालक रघुवरपुर गांव निवासी रामचन्द्र राय ईंट भट्ठा चिमनी पर मजदूरों के साथ छुपा था। मवेशी चौर में में थे। इस दौरान ठनका गिरने के चपेट में आकर तीनों मवेशियों की मौत ही गई। भाजपा नेता अमित कुमार मिश्र ने बताया कि मवेशियों की मौत से पशुपालक किसान को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सरकार और प्रशासन से किसान को सहयोग देने की मांग की गई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.