सकरा में लूट के दौरान पति-पत्नी व बच्चे को मारी गोली
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- सकरा (मुजफ्फरपुर), हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के रेपुरा-मड़वन मार्ग पर रेपुरा चौर में सोमवार दोपहर करीब दो बजे बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट के दौरान पति-पत्नी व बच्चे को गोली मार दी। इसके बाद दोनों अपराधी करीब सात लाख रुपये के जेवरात लूटकर बाइक लहराते हुए हाईवे की ओर फरार हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।महिला श्वेता कुमारी (26) की कनपटी में गोली लगी है। उसके पति वैशाली के बलिगांव थाना के दिग्घा निवासी सोहन सिंह (27) की जांघ में गोली लगी है। वहीं, साढ़े तीन साल के पुत्र प्रियांश कुमार के सिर को छूते हुए गोली निकल गई। यह भी पढ़ें- सकरा में बारह दिन में लूट की तीन वारदात से दहशत उसे आंशिक जख्म आया है। सोहन व श्वेता को शहर के जूरन छपरा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.