मुजफ्फरपुर, जनवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले में इस साल एईएस का पहला मरीज सकरा प्रखंड में मिला है। प्रखंड के बिरथीपुर निवासी छह वर्षीय मो. फरहान को चमकी के लक्षण आने पर 26 जनवरी को एसकेएमसीएच में भर्ती किया गया था। जांच में बच्चे के एईएस पीड़ित होने की पुष्टि हुई। इसका कारण हाइपोग्लाइसीमिया बताया गया। हालांकि, सुधार होने के बाद बच्चे को 27 जनवरी को ही डिस्चार्ज कर दिया गया। विभाग के अनुसार, बच्चे को पिछले वर्ष भी एईएस हुआ था। इस वर्ष एईएस का मरीज जनवरी में ही मिलने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है और सभी पीएचसी प्रभारियों को एईएस को लेकर तैयारी करने को कहा गया है। बीते वर्ष जिले में एईएस के 33 मरीज मिले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.