मुजफ्फरपुर, फरवरी 10 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के गौरिहार खालिक नगर में आवारा कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। मंगलवार को एक पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काटकर लहूलुहान कर दिया। घायल सीताराम सिंह, नरेश सिंह, नाथू राम, हैदर अली, शिवचंद्र पासवान, सुधीर कुमार राय, सूरज महतो के पुत्र एवं अन्य कई व्यक्ति का इलाज सीमावर्ती वैशाली जिला के खाजे चांद छापड़ा रेफरल अस्पताल में कराया गया। गौरिहार खालिक नगर के पूर्व मुखिया महेश शर्मा ने बताया कि आवारा कुत्तों के आतंक से लोग परेशान हैं। प्रशासन को कुत्तों पर नियंत्रण के मजबूत प्रयास करने चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.