मुजफ्फरपुर, जून 16 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता बरौनी-मुजफ्फरपुर हाइवे पर मारकन चौक के पास मंगलवार के रात दो बाइक की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार दो युवक जख्मी हो गए। घायलों की पहचान सकरा वाजिद निवासी नन्हे तिवारी एवं मझौली पचदही गांव के अंशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए सकरा पीएचसी में भर्ती कराया। उधर, स्थानीय लोगों की माने तो हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। एक किसी दूसरी जगह इलाज करा रहा है। सकरा पीएचसी में इलाज के बाद नन्हे को ड्यूटी पर कार्यरत डॉक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। वह सकरा वाजिद पंचायत के सरपंच छोटू तिवारी का भाई है। यह भी पढ़ें- सकरा में दो बाइकों की टक्कर में दो जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...