मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता सिराजाबाद पंचायत के वार्ड आठ रहीमपुर रक्सा गांव में शुक्रवार को तेज आवाज के साथ नल जल की टंकी फट गई। हादसे में टंकी के नीचे सो रहे बच्चे बाल-बाल बच गए। टंकी का कुछ हिस्सा सुरेश पासवान और संजीव पासवान के घर पर गिरा, जिसमें दोनों के घर क्षतिग्रस्त हो गए। ग्रामीण महेश पासवान एवं अन्य ने बताया कि दो महीने पहले टंकी लगाई गई थी। ब्लास्ट की आवाज सुनकर टोले के लोग घबरा गए। ग्रामीणों ने बताया कि दो महीने में टंकी का ब्लास्ट होना गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहा है। ग्रामीणों ने उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है साथ ही टोला में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था कराने का आग्रह किया है। इधर, जेई पीएचडी राहुल कुमार ने बताया कि पानी टंकी के टूटने की जानकारी मिली है। मंगलवार को नई टंकी लगवा दिया जाएगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.